गुरुवार, मार्च 19 2026 | 02:12:05 PM
Breaking News
Home / बाजार / ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगाम लगाने की तैयारी में सरकार
Government preparing to curb e-commerce companies

ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगाम लगाने की तैयारी में सरकार

मुंबई। सरकार ई-कॉमर्स (E-commerce) में एफडीआई नियमों (FDI Rules) को और कड़ा करने की तैयारी कर रही है। सरकार नए नियमों के जरिये ऑनलाइन मार्केट प्लेस की ओर से बनाई कंपनियों को अपने ही मार्केट प्लेस में ट्रेड करने से रोक सकती है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) ने कहा कि ई-प्लेटफॉर्म को अपने ही प्लेटफॉर्म में सामान बेचने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति नहीं होगी।

ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं कर रही नियमों का पालन

विभाग के अधिकारी ने कहा है कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां (E-commerce Companies) इस संबंध में नियमों का पालन नहीं कर रही हैं और अपने यहां सामान बेचने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने में लगी हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों (E-commerce Companies) को अपने प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने से रोक दिया गया था। उन कंपनियों (E-commerce Companies) को भी सामान बेचने से रोक दिया गया था, जिनकी इन्वेंट्री का नियंत्रण इन मार्केट प्लेस के हाथ में होता है। इसमें कहा गया था कि अगर किसी वेंडर की 25 फीसदी से ज्यादा परचेजिंग एक ही मार्केट प्लेस से होती है तो माना जाएगा कि उसकी इन्वेंट्री उसी की ओर से नियंत्रित हो रही है।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *