रविवार, मार्च 22 2026 | 12:44:57 PM
Breaking News
Home / बाजार / एचडीएफसी एर्गो ने रबी सीजन के लिए पीएमएफबीवाय लागू की

एचडीएफसी एर्गो ने रबी सीजन के लिए पीएमएफबीवाय लागू की

जयपुर। निजी क्षेत्र में भारत की तीसरी सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Ergo General Insurance Company) को राजस्थान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाय) लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है। यह बीमा योजना डुंगरपुर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर, टोंक, बांसवाड़ा, भरतपुर, नागौर, अजमेर, जालोर, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, पाली, प्रतापगढ़, अलवर, झालावाड़ और श्रीगंगानगर जिलों में कर्जदार और गैर-कर्जदार किसानों के लिए रबी सीजन 2019 के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

किसानों को इन नुकसानों के लिए बीमा

पीएमएफबीवाई स्कीम सूखा, बाढ, शुष्क काल, भूस्खलन, चक्रवात, तूफान, कीट एवं बीमारियों और कई अन्य जैसे बाहरी जोखिमों से फसल को होने वाले नुकसान के लिए किसानों का बीमा (Farmers are insured against these losses) करती है। यह योजना फसल चक्र के सभी चरणों के लिए बीमा कवर प्रदान करती है, जिसमें बुआई के पहले से लेकर कटाई और कटाई के बाद के जोखिम शामिल है।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *