शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 03:52:33 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / हाईक ने पेश की हाईक स्टीकर चैट एप

हाईक ने पेश की हाईक स्टीकर चैट एप


नई दिल्ली। भारत के घरेलू टेक एवं इंटरनेट स्टार्ट-अप हाईक ने हाईक स्टीकर चैट को लॉन्च किया। यह आधुनिक भारतीय इंटरनेट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया हाईक स्टीकर चैट, मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर पावरफुल स्टीकर सजेशन्स के साथ स्टीकर्स को फ्रंट और सेंटर में पेश करता है। इसके स्टीकर हाईक स्टीकर चैट के सेंटर पर है और इन्हें मशीन लर्निंग की मदद से बनाया जाता है। हाईक के संस्थापक एवं सीईओ कवीन भारती मित्तल ने कहा कि यह एप हर यूजर्स के लिए कम्युनिकेशन को बेहद आसान और सहज बनाता है, और आप सही समय पर सही स्टीकर के इस्तेमाल द्वारा अपने आप को अभिव्यक्त कर सकते हैं। स्टीकर्स को कस्टमाइज्ड लोकेलाइज्ड कम्युनिकेशन का जरिया बनाकर, हाईक स्टीकर चैट 40 से अधिक भारतीय भाषाओं और बोलियों में 30,000 से अधिक स्टीकर पेश करता है। कंपनी विभिन्न भाषाओं में एक लाख से अधिक स्टीकर्स पेश करने की योजना बना रही है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *