गुरुवार, मार्च 19 2026 | 07:55:52 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

अजमेर| भारत को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान राजस्थान के अजमेर पहुंचा।

अजमेर स्थित सोफिया गर्ल्स कॉलेज (ऑटोनोमस) में आयोजित इस तीन दिवसीय कैम्प  में 2800 से अधिक छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित राइडिंग के गुर सीखे। एचएमएसआई के रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर्स ने प्रतिभागियों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित सड़क सुरक्षा लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाया।

भारत को सड़क सुरक्षा पर जागरुक बनाने की एचएमएसआई की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए श्री प्रभु नागराज, ऑपरेटिंग ऑफिसर- ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘सड़क सुरक्षा शिक्षा, सड़क सुरक्षा की मानसिकता विकसित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीयों को सड़कों पर सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए हमने अपने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत ऑन-ग्राउण्ड सड़क सुरक्षा टेªनिंग फिर से शुरू कर दी है। इस अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य नए एवं भावी राइडरों में सड़क सुरक्षा की सही आदतें विकसित करना है, साथ ही हम व्यस्कों को भी सड़क सुरक्षा का महत्व समझाना चाहते हैं।’’

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *