बुधवार, नवंबर 18 2026 | 08:01:31 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड लॉन्च, ग्राहकों को क्वालिटी कंपनियों के साथ लगातार शेयर-प्राइस ग्रोथ देगा
ICICI Life Insurance

आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड लॉन्च, ग्राहकों को क्वालिटी कंपनियों के साथ लगातार शेयर-प्राइस ग्रोथ देगा

बीएसई 500 की सूची में शामिल 50 कंपनियों में निवेश करेगा फंड, मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी वाली कंपनियों का होगा चयन, बाजार में बदलते अवसरों के अनुसार समय-समय पर पोर्टफोलियो की समीक्षा की जाएगी

 

मुंबई. आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह नया इक्विटी निवेश विकल्प कंपनी की ज्यादातर यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के साथ उपलब्ध होगा। इस फंड के माध्यम से निवेशकों को मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयर की कीमतों में सकारात्मक रुझान वाली कंपनियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा।

 

यह इंडेक्स फंड निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दिलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके तहत बीएसई 500 की सूची में शामिल 50 ऐसे शेयरों का विविध पोर्टफोलियो बनाया जाएगा, जो दो प्रमुख मानकों- मोमेंटम और क्वालिटी पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

 

फंड के लॉन्च पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मनीष कुमार ने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड निवेशकों को मजबूत कारोबारी मॉडल, कमाई की बेहतर संभावनाओं और शेयर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी वाली कंपनियों में निवेश के माध्यम से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का प्रभावी अवसर देता है। खास बात यह है कि निवेशकों को ऐसी कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश का मौका मिलेगा, जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनियों का चयन रिटर्न ऑन इक्विटी, डेट टू इक्विटी और प्रति शेयर आय (ईपीएस) जैसे वित्तीय मानकों के आधार पर किया जाता है। साथ ही, इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में पिछले 12 महीनों के दौरान अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

 

उन्होंने कहा, “यह इंडेक्स फंड बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों को लंबी अवधि के निवेश से मिलने वाले कंपाउंडिंग के लाभ का फायदा उठाने में सक्षम बनाने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है। इसके माध्यम से ग्राहकों को एक व्यवस्थित निवेश विकल्प मिलेगा, जो लगातार होने वाली वृद्धि को उनके परिवार की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा में बदलने में मदद करेगा।”

 

30 सितंबर, 2026 तक बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स ने सात साल की अवधि में 23.7% तक का रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि सात साल पहले निवेश किए गए एक लाख रुपए की कीमत आज बढ़कर 4.4 लाख रुपए हो गई होती। इसके अलावा, कारोबार के बुनियादी पहलुओं और बाजार के अवसरों में बदलाव के अनुसार फंड के पोर्टफोलियो को हर तिमाही में रीबैलेंस किया जाता है।

 

गौरतलब है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 99.3% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। वहीं, बिना जाँच वाले दावों के निपटारे में औसतन 1.1 दिन का समय लगा। ये आँकड़ें जरूरत के समय ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

 

 

आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड कंपनी की ज्यादातर यूलिप योजनाओं के साथ उपलब्ध होगा। इनमें आईसीआईसीआई लाइफ प्रोटेक्ट एन गेन, आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर, आईसीआईसीआई लाइफ प्लेटिनम और आईसीआईसीआई लाइफ वेल्थ एलीट प्रो शामिल हैं। इन योजनाओं में लाइफ कवर का लाभ भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.icicilife.com पर जा सकते हैं।

Check Also

Nita Ambani performed the groundbreaking ceremony of 'Nita Mukesh Ambani Anant Ashray', which will provide homes to over 5,000 needy people.

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *