मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 05:57:15 AM
Breaking News
Home / रीजनल / महंगाई राहत कैम्प : 1.50 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हो चुका वितरण
नित नये रिकॉर्ड कायम कर रहे महंगाई राहत कैम्प - 5 करोड़ के पार पहुंचा गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा

महंगाई राहत कैम्प : 1.50 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हो चुका वितरण

32.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित

जयपुर। प्रदेशभर में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों (mahangai rahat camp) में लाभार्थियों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार शाम तक कैम्पों में 1 करोड़ 50 लाख 47 हजार से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं जबकि 32.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।

इतने हुए रजिस्ट्रेशन

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 23.28 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 27.94 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 27.94 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 1.81 लाख एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 21.73 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 12.25 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 12.61 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 11.48 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9.03 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2.36 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

प्रदेश भर में कुल 2989 कैम्पों का आयोजन

सोमवार को प्रदेश भर में कुल 2989 कैम्पों का आयोजन हुआ। शनिवार की तुलना में सोमवार को 23 प्रतिशत अधिक गारंटी कार्ड जारी किये गए। सोमवार को कुल 5.26 लाख परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया जो शनिवार की तुलना में 18.47 प्रतिशत अधिक है।

Check Also

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट किया अगर आतंकी हमले नहीं रुके, तो घर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *