शुक्रवार, नवंबर 06 2026 | 03:49:21 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक ‘एडवांस इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक ‘एडवांस इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

दिल्ली-जयपुर का सफर होगा आसान, जियो पेमेंट्स बैंक को मिले दो टोल प्लाज़ा, शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में हैं ये दो प्लाज़ा
मुंबई. जियो पेमेंट्स बैंक को फ़ासटैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाज़ा का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जियो पेमेंट्स बैंक, एक डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है और जियो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इसे गुरुग्राम – जयपुर के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में प्रबंधन के लिए दो टोल प्लाज़ा मिले हैं । मल्टीलेन, फ़्री फ़्लो टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है जिसमें वाहन की पहचान कर उसे क्लासिफ़ाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है।
इस नई व्यवस्था में टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वाहनों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फ़ीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।
जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, “हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है। हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।”
इन दोनों प्लाज़ा के अनुबंध भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंतर्गत किए गए हैं। जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाज़ा का काम संभाल रहा है। टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की ढांचागत सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। इस काम में उसे जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की डिजिटल कार्यकुशलता की भी मदद मिलेगी.

Check Also

Lincoln Pharmaceuticals Ltd. reports consolidated net profit of Rs. 57.50 crore in H1FY27, up 20.52% year-on-year

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का H1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 57.50 करोड़ रहा, सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि

  ·         कंपनी ने घरेलू बाजार में चार नए डिवीजन शुरू किए और खत्रज प्लांट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *