शनिवार, मार्च 21 2026 | 07:23:46 AM
Breaking News
Home / बाजार / कुंभ मेले के साथ लाइफबॉय की साझेदारी
????????????????????????????????????

कुंभ मेले के साथ लाइफबॉय की साझेदारी

प्रयागराज. लाइफबॉय ने कुंभ के साथ नए तरीके से साझीदारी की है, ताकि बीमारियों को कम करने के उद्देश्य से भोजन ग्रहण करने से पहले हाथ धोने की स्वस्थ आदत को प्रोत्साहित किया जा सके। लाइफबॉय ने पहले भी लोगों को रोटी पर छपे संदेश के साथ हाथ धोने की याद दिलाने के लिए कुंभ के अवसर का इस्तेमाल किया था, और इस बार भोजन परोसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थालियों का उपयोग करके एक कदम और आगे बढ़ गया है जिससे भोजन ग्रहण करने से पहले ही लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा सके। ‘स्वस्थ चेतना थाली’ के नाम से पहचानी जाने वाली इन थालियों पर ‘कृपया पहले साबुन से हाथ धोयें’ का एक संदेश अंकित है, जो बिना हाथ धोने के लिए स्पष्ट आह्वान है।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *