शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 05:06:16 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / जल्द आएगा Maruti Siaz का दमदार अवतार

जल्द आएगा Maruti Siaz का दमदार अवतार

नई दिल्ली. Maruti Suzuki की सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा और एस-क्रॉस का डीजल वेरियंट जल्द ही दमदार अवतार में आने वाला है। दरअसल मारुति सुजुकी ने नया 1.5-लीटर डीजल इंजन तैयार किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह 4-सिलिंडर DDis इंजन माइल्ड-हाइब्रिड नहीं है लेकिन नया इंजन 1.3-लीटर वाले डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल है। नया डीजल इंजन 95PS का पावर और 225Nm टॉर्क जनरेट करता है। घरेलू बाजार में कंपनी सबसे पहले यह इंजन प्रीमियम सिडैन सियाज में देगी। यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। नए डीजल इंजन वाली मारुति सियाज की तस्वीर भी लीक हुई है। सियाज को नए इंजन के साथ लॉन्च करने के बाद मारुति सुजुकी यही 1.5-लीटर डीजल इंजन अर्टिगा में देगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है इसके बाद यह इंजन मारुति की क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में शामिल किया जाएगा। विटारा ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन में भी यही इंजन होगा क्योंकि प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसका इंजन कम पावरफुल है।  इससे पहले अगस्त 2018 में मारुति ने फेसलिफ्ट सियाज में नया 1.5-लीटर K15B, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन पेश किया था। इस इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है। तीन महीने बाद नवंबर में आई नई अर्टिगा में भी कंपनी ने यही इंजन शामिल किया।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *