सोमवार, मार्च 16 2026 | 08:56:32 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मारुति की सुपर कैरी ने 4 साल पूरे किए
Maruti's super carry completes 4 years

मारुति की सुपर कैरी ने 4 साल पूरे किए

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी (Maruti suzuki) के वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहन सुपर कैरी ने अपने चार साल पूरे कर लिए है और कंपनी ने इसकी 70,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी कर ली है। मारुति (Maruti suzuki) ने सुपरी कैरी (Maruti super carry) के साथ 2016 में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कदम रखा था।

लाइट कमर्शियल व्हीकल मार्केट में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

सुजुकी इंडिया (Suzuki India) के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव (Shashank shrivastava) ने कहा, ‘बहुत कम समय में सुपर कैरी (Maruti super carry) ने अपने आपको बाजार में स्थापित किया है और लाइट कमर्शियल व्हीकल मार्केट (Light commercial vehicle) में यह दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में सुपर कैरी (Maruti super carry) की बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत और 2020-21 में लगभग 20 प्रतिशत दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि सुपर कैरी (Maruti super carry) का इस्तेमाल विभिन्न कार्यो जैसे ई-कॉमर्स, कुरियर, एफएमसीजी और गुड्स डिस्ट्रीब्यूशन आदि में किया जा रहा है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए मारुति सुजुकी का बंपर ऑफर

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *