शनिवार, सितंबर 05 2026 | 01:02:20 PM
Breaking News
Home / राजकाज / यहूदी नववर्ष पर नेतन्याहू की दुश्मनों को खुली चेतावनी, कहा-‘हमसे उलझने की कोशिश मत करना’    
Benjamin Netanyahu

यहूदी नववर्ष पर नेतन्याहू की दुश्मनों को खुली चेतावनी, कहा-‘हमसे उलझने की कोशिश मत करना’    

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की उपलब्धियों का बखान करते हुए व‍िरोध‍ियों को चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमसे उलझने की कोशिश मत करो। अगर तुमने कुछ सीखा है, तो हमसे उलझना मत।

नेतन्याहू ने तेल अवीव स्थित किर्या में रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, आईडीएफ के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमिर और आईडीएफ जनरल स्टाफ फोरम के सदस्यों के साथ ‘रोश हशनाह’ (यहूदी नव वर्ष) का जश्‍न मनाने के दौरान यह बातें कही।

नेतन्याहू ने कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में साझा की। कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि ‘वॉर ऑफ रिडेम्पशन’, ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के बाद के समय में और उससे पहले ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के दौरान जो उपलब्धियां हासिल की गई हैं, वे ऐतिहासिक हैं और हमारे अस्तित्व को सुरक्षित बनाती हैं।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि हम एक ऐसे शासन से पैदा हुए विनाश के खतरे का सामना कर रहे थे, जो हमें मिटाना चाहता था और हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए परमाणु बम हासिल करना चाहता था। हमने इस खतरे और अन्य खतरों को पीछे धकेल दिया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह शासन इस समय कमजोर पड़ रहा है। यह पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है। यह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। मुझे हमारे सामने मौजूद मुख्य मिशन पर पूरा भरोसा है। मुझे अपनी क्षमता, हमारे बहादुर सैनिकों, हमारे साहसी पुरुष और महिला पायलटों, नेविगेटरों, हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था, घरेलू मोर्चे पर काम कर रही टीमों और हमारे मजबूत राष्ट्र की क्षमता पर विश्वास है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं, यानी इस शासन को सत्ता से हटा सकते हैं। यही हमारे सामने मौजूद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है। यह लक्ष्य अब करीब है। यह असंभव नहीं है। यह हमारी पहुंच में है। वे लगभग सभी पर हमला कर रहे हैं, सिवाय हमारे। वे हमारी ताकत, हमारी सैन्य शक्ति और हमारे दृढ़ संकल्प को जानते हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमारे साथ उलझने की कोशिश मत करो। अगर आपने कुछ सीखा है, तो यही सीखो कि हमारे साथ मत उलझो। हमारे पास ताकत है, दृढ़ संकल्प है और आंतरिक एकता है, जिससे हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। मैं आने वाले वर्ष के लिए इजरायल के लोगों के लिए यही कामना करता हूं। आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं।”

 

Check Also

Investors are increasingly showing interest in the Direct Allotment Scheme; 954 applications were received for 242 plots in the 13th phase.

प्रत्यक्ष आवंटन योजना में निवेशकों का लगातार बढ़ रहा रूझान, 13वें चरण में 242 भूखण्डों के लिये 954 आवेदन प्राप्त

जयपुर। राजस्थान में औद्योगिक निवेश को गति देने और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *