रविवार, मार्च 22 2026 | 03:42:28 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / नेक्सन की पहली सालगिरह पर नेक्सन क्राज बाजार में

नेक्सन की पहली सालगिरह पर नेक्सन क्राज बाजार में


जयपुर. टाटा मोटर्स नेक्सन कार की पहली वर्षगांठ के साथ नेक्सन क्राज के सीमित संस्करण को बाजार में उतारने जा रही हैं। इसमें 110 पीएस शक्ति के अलावा छह स्पीड गियर ट्रांसमिशन की सुविधा उपलब्ध है। काले रंग में उपलब्ध इस सीमित संख्या की कार में कई किस्म के सुरक्षा प्रावधानों को जोड़ा गया है जिनकी वजह से इसे सबसे सुरक्षित कार माना जा रहा है। कार इको, सिटी और स्पोर्ट वेरिएंट के साथ आएगी। नेक्सन क्राज को 1.5 लीटर के रेवोटोर्क डीजल और 1.2 लीटर रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन की सुविधा दी गयी है। छह गियर वाले इस कार में संचालन के तीन अलग अलग तरीके होने की वजह से यह सभी परिस्थितियों में कार को सुविधाजनक तरीके से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार में आधुनिक म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष मयंक पारीक के अनुसार नेक्सन की पहली सालगिरह को ग्रांड तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसी के साथ ही टाटा नेक्सन क्राज को बाजार में उतारा गया है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *