गुरुवार, मार्च 19 2026 | 05:41:31 PM
Breaking News
Home / बाजार / रुचि सोया के लिए पतंजलि ने बढ़ार्ई बोली

रुचि सोया के लिए पतंजलि ने बढ़ार्ई बोली

जयपुर. योगगुरु रामदेव के मालिकाना हक वाली पतंजलि आयुर्वेद ने दिवालिया फर्म रुचि सोया के लिए अपनी पेशकश बढ़ाकर 4350 करोड़ रुपये कर दी है और यह रकम कंपनी बैंकों को अग्रिम नकद के तौर पर देगी। पतंजलि इसके अलावा कंपनी में 1700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। पतंजलि आयुर्वेद की संशोधित पेशकश से लेनदारों को 60 फीसदी की कटौती झेलनी होगी। एक सूत्र के मुताबिक पिछले साल अगस्त में अदाणी विल्मर ने 4300 करोड़ रुपये की पेशकश की थी लेकिन समाधान प्रक्रिया में देरी का हवाला देते हुए इस साल जनवरी में इस पेशकश को वापस ले लिया। पतंजलि ने पहले 4100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। अदाणी ने भी रुचि सोया में 1700 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव किया था। अदाणी की बोली को विजेता घोषित किया गया था लेकिन पतंजलि ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि उसकी पेशकश अदाणी से बेहतर थी। सूत्र ने कहा कि पहले अदाणी की पेशकश को मूल्यांकन के आधार पर चयनित किया गया था लेकिन कंपनी  के परिचालन के लिए दी जाने वाली रकम के मुकाबले बैंकों के कर्ज के निपटान के लिए ज्यादा रकम की दरकार होती। इंदौर की रुचि सोया कभी देश में खाद्य तेल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। उसने 2017 में दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया था।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *