गुरुवार, मई 14 2026 | 01:51:43 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / प्रियंका चोपड़ा अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ जल्द करेंगी लॉन्च
Priyanka Chopra to launch her biography 'Unfinished' soon

प्रियंका चोपड़ा अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ जल्द करेंगी लॉन्च

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी बायोग्राफी (Priyanka Chopra to launch her biography ‘Unfinished’ soon) लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस बुक का कवर पेज फोटो भी शेयर किया। प्रियंका ने लिखा कि खत्म… कितनी शानदार फीलिंग है इ-पेज को पेपर में प्रिंट होता देख। अनफिनिश्ड (‘Unfinished’ biography) जल्द आ रही है।

इससे पहले ट्वीट पर कही थी ये बात

प्रियंका (Priyanka) ने इससे पहले ट्वीट कर बताया था कि ‘अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं’। वहीं प्रियंका के बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (Netflix film ‘The White Tiger’) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव (rajkumar rao) लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करेंगे।

बिहार-असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आईं आगे

हाल ही में प्रियंका ने बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किया और अपने फैन्स से अपील की कि भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार और असम के लोग भारी तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव सहायता की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा था कि निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। अब आपकी बारी है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *