सोमवार, सितंबर 07 2026 | 09:03:16 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राज्य के 5 संभागों में खोले जाएंगे आर-केट केन्द्र – मुख्यमंत्री ने दी 25.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति
R-Kate centers will be opened in 5 divisions of the state - Chief Minister has approved Rs 25.90 crore

राज्य के 5 संभागों में खोले जाएंगे आर-केट केन्द्र – मुख्यमंत्री ने दी 25.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर। प्रदेश के अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर संभागों में राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलोजी (आर-केट) केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 25.90 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। नए आर-केट केन्द्र कोटा के सर्वपल्ली राधाकृष्णन भवन (राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय), उदयपुर के विज्ञान भवन (मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय), भरतपुर के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विभाग (राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय), अजमेर के राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा बीकानेर के स्कूल इनोवेशन हब (महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय) में खोले जाएंगे।

एडवांस्ड तकनीकों के बारे में जानकारी

गहलोत के इस निर्णय से युवाओं को ब्लॉक चेन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं वर्चुअल रियलिटी आदि की एडवांस्ड तकनीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही इन केंद्रों में सर्टिफिकेट कोर्स और मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जयपुर में भी आर-केट स्थापित किया गया है। साथ ही, जोधपुर के राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी कम इन्स्टीट्यूट के तत्वावधान में इसके अस्थायी कैम्पस मंे भी आर-केट के कोर्स प्रारंभ किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Karnataka BJP hits back at BJP over withdrawal of Park Bill, says DK Shivakumar is being controlled from Delhi

पार्क बिल वापस लेने पर कर्नाटक भाजपा ने किया पलटवार, कहा- दिल्ली से कंट्रोल हो रहे हैं डीके शिवकुमार

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता आर. अशोक ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *