गुरुवार, मार्च 19 2026 | 09:24:42 PM
Breaking News
Home / बाजार / नकदी के प्रवाह के लिए आरबीआई ने 25000 करोड़ रुपये नकद डाले
RBI infused Rs 25000 crore cash for cash flow

नकदी के प्रवाह के लिए आरबीआई ने 25000 करोड़ रुपये नकद डाले

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज जानकरी दिया है कि 17 अप्रैल को 25,000 करोड़ रुपये के टार्गेटेड लांग टर्म रेपो ऑपरेशन का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये देश की वित्तीय व्यवस्था में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए घोषित एक लाख करोड़ रुपये के टीएलटीआरओ के तहत 17 अप्रैल को चौथे चरण में 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज रेपो दर पर तीन साल की अवधि के लिए दिया जाएगा।

अब तक 75 हजार रुपए डाले

27 मार्च से अब तक तीन चरणों में टीएलटीआरओ के जरिए 75,000 करोड़ रुपये सिस्टम में डाला जा चुका है। बैंक ने 7 अप्रैल को तीसरे चरण में टीएलटीआरओ के जरिए 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। आपको बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए बैंक हर संभव प्रयास कर रही है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक पिछले महीने की थी, जिसमें रेपो रेट में 0.75 फीसद और रिवर्स रेपो रेट में 0.90 फीसद की कटौती की गई।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *