सोमवार, मार्च 23 2026 | 10:55:33 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रियलमी एक्स और रियलमी 3 आई लॉन्च

रियलमी एक्स और रियलमी 3 आई लॉन्च


नई दिल्ली। रियलमी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन रियलमी एक्स और रियलमी 3 आई लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें रियलमी एक्स में पॉपअप सेल्फी कैमरा है। रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा कि प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को लक्षित कर रियलमी एक्स को लॉन्च किया गया है, जबकि रियलमी 3आई उन ग्राहकों के लिए है जो किफायती फोन में प्रीमियम उत्पाद चाहते हैं। रियलमी एक्स के दो संस्करण 4 जीबी रैम/128 जीबी रॉम और 8 जीबी रैम/128 जीबी रॉम में क्रमश: 16,999 रुपए और 19,999 रुपए उपलब्ध होगा।

सेठ ने कहा कि इसके साथ ही रियलमी एक्स के दो सीमित संस्करण भी आएगा, जिसमें से एक्स स्पाइडर-मैन संस्करण की कीमत 20,999 रुपए है। एक्स मास्टर संस्करण का जापानी डिजाइनर नाओतो फुकासावा ने डिजाइन किया है और इसकी कीमत 19,999 रुपए है। उन्होंने कहा कि बजट स्मार्टफोन 3आई भी लॉन्च किया गया है। रियलमी 3आई का 3 जीबी रैम/32 जीबी रॉम संस्करण का मूल्य 7999 रुपए और 4 जीबी रैम/64 जीबी रॉम संस्करण का मूल्य 9999 रुपए है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *