गुरुवार, मार्च 19 2026 | 05:57:41 PM
Breaking News
Home / बाजार / 2022 में देसी निवेश का रिकॉर्ड
Indian equity market

2022 में देसी निवेश का रिकॉर्ड

Jaipur. विदेशी निवेशकों की आक्रामक बिकवाली के बीच देसी निवेशक साल 2022 में भारतीय इक्विटी बाजार (Indian equity market) के लिए उद्ध‍ारक बन गए। देसी संस्थागत निवेशकों (जिसमें म्युचुअल फंड, बीमा, बैंक व अन्य इकाइयां शामिल होती हैं) ने इस साल 22 दिसंबर तक भारतीय इक्विटी में रिकॉर्ड 2.47 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया।

म्युचुअल फंडों ने इक्विटी में 1.8 लाख करोड़ रुपये निवेश

अकेले म्युचुअल फंडों (mutual fund) ने इक्विटी में 1.8 लाख करोड़ रुपये झोंके, जो साल 2021 के निवेश के मुकाबले 2.2 गुने से ज्यादा और अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश के लिए मोटे तौर पर एसआईपी निवेश का विकल्प चुनने वाले खुदरा निवेशकों ने पूरे साल बाजार के जैसे भी हालात रहे, एमएफ यूनिट की लगातार खरीद की। एमएफ निकाय एसोसिशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, साल के दौरान एसआईपी निवेश धीरे-धीरे बढ़ा और करीब-करीब हर महीने नई ऊंचाई पर पहुंचा। इसमें शुद्ध‍ निवेश जनवरी 2022 में 11,500 करोड़ रुपये था, जो नवंबर 2022 में बढ़कर 13,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *