गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 08:19:44 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस जियो को दूसरी तिमाही में 990 करोड़ रुपये का मुनाफा

रिलायंस जियो को दूसरी तिमाही में 990 करोड़ रुपये का मुनाफा

नई दिल्ली| रिलायंस की दूरसंचार इकाई जियो को दूसरी तिमाही में जबर्दस्त मुनाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 45.50% बढ़कर 990 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की प्रति यूजर औसत आय (ARPU) 120 रुपये रही। इस तिमाही में रिलायंस जियो के साथ कुल 2 करोड़ 40 लाख ग्राहक जुड़े। पिछले एक साल में जियो के साथ 10 करोड़ 30 लाख ग्राहक जुड़े हैं। 30 सितंबर 2019 तक जियो के कुल 35 करोड़ 52 लाख ग्राहक हो गए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले 40.8% ज्यादा है। राजस्व और ग्राहकों की संख्या के हिसाब से जियो भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसके 35 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

डेटा ट्रैफिक पिछले साल के मुकाबले 56% बढ़ गया

जियो की EBITDA मार्जिन इस तिमाही में बढ़कर 41.8% हो गई है। जबसे जियो शुरू हुआ है, तभी से इसकी EBITDA मार्जिन हर तिमाही में बढ़ती रही है। जियो का EBITDA दूसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 44.6% बढ़कर 5,166 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल के मुकाबले ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7% बढ़कर 12,354 करोड़ रुपए हो गया है। इसका का डेटा ट्रैफिक पिछले साल के मुकाबले 56% और वॉइस कॉल मिनिट 52% बढ़ गया है।

Check Also

Hester receives manufacturing license for inactivated avian influenza vaccine for poultry

हेस्टर को पोल्ट्री हेतु इनएक्टिवेटेड एवियन इन्फ्लुएंजा वैक्सीन का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिला

New Delhi. हेस्टर बायोसायन्सिस लिमिटेड को फूड & ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन से पॉल्ट्री के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *