शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 07:30:08 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस रिटेल ने देहरादून में लॉन्च किया नया स्टोर ‘यूस्टा’
Reliance Retail launches new store ‘Eusta’ in Dehradun

रिलायंस रिटेल ने देहरादून में लॉन्च किया नया स्टोर ‘यूस्टा’

‘यूस्टा’ रिलायंस रिटेल का युवाओं के फ़ैशन को समर्पित ब्रैंड है, ‘यूस्टा’ के नए स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल ने किया

देहरादून. रिलायंस रिटेल की युवाओं के लिए बनी ब्रैंड ‘यूस्टा’ ने उत्तर भारत में विस्तार को आगे बढ़ाते हुए देहरादून की चकराता रोड पर नया स्टोर खोला है। लान्च के मौके पर बॉलीवुड स्टार राघव जूयाल मौजूद थे, जिन्होंने स्टोर का उद्घाटन किया। राघव ने स्टोर में प्रदर्शित ‘यूस्टा’ के स्टाइलिश और विस्तृत कलेक्शन को देखा जो फ़ैशनेबल होने के साथ साथ किफ़ायती भी है। ‘यूस्टा’ को 2023 के अगस्त में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक युवाओं के इस फ़ैशन ब्रैंड के स्टोर महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में खोले जा चुके हैं।
यूस्टा की रेंज युवाओं को उसके फ़ैशन कोशंट और स्टाइलिश कट्स के लिए तो पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही ये उनकी जेब पर भी भारी नहीं है। ‘स्टारिंग नाउ कलेक्शन’ में सारे कपड़े 999 रुपए से कम हैं और कई तो 499 रुपए से भी कम के हैं। देहरादून में मॉल ऑफ देहारादून का स्टोर लोगों को पसंद आ रहा है, साथ ही चकराता रोड के नए स्टोर में भी उन्हें आधुनिक, टेक्नॉलोजी बेस्ड शॉपिंग अनुभव मिलेगा।
‘यूस्टा’ अपने सामाजिक दायित्व को महत्व देता है इसीलिए जो उपभोक्ता पुराने कपड़े दान देना चाहते हैं, उसके लिए स्थानीय संगठनों के साथ संपर्क भी किया गया है। ये कपड़े ज़रूरतमंदों के काम तो आएंगे ही, ये काम पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। देहरादून में आप, ‘मॉल ऑफ देहरादून’ या फिर चकराता रोड स्टोर में जा सकते हैं। ऑनलाइन खरीदना चाहें तो आप AJIO और JioMart के ज़रिए खरीद सकते हैं। नए फ़ैशन अपडेट के लिए आप इंस्टाग्राम पर @youstafashion को भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *