रविवार, मार्च 22 2026 | 12:30:58 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 20 प्रतिशत घटी: फाडा

सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 20 प्रतिशत घटी: फाडा

जयपुर। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सितंबर महीने में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 20.1 प्रतिशत घटकर 1,57,972 इकाई रह गई. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

 रियायतों के बावजूद वाहनों की बिक्री में गिरावट

फाडा ने कहा कि ऐसा कभी देखने को नहीं मिला है कि त्योहारी मौसम शुरू होने पर कंपनियों द्वारा दी जाने वाली रियायतों के बावजूद वाहनों की बिक्री में गिरावट आई हो. एक साल पहले सितंबर, 2018 में वाहनों की बिक्री 1,97,653 इकाई रही थी. समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया वाहन बिक्री 12.1 प्रतिशत घटकर 10,98,271 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 12,48,998 इकाई थी.

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 18.5 प्रतिशत घटी

इसी प्रकार वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 18.5 प्रतिशत घटकर 63,518 इकाई रह गई, जो सितंबर, 2018 में 77,980 वाहन थी. हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 1.8 प्रतिशत बढ़कर 55,553 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 54,560 इकाई रही थी. समीक्षाधीन महीने विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 12.9 प्रतिशत घटकर 13,75,314 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 15,79,191 इकाई रही. फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा कि माह के दौरान खुदरा बिक्री दबाव में रही. बिक्री में गिरावट की आशंका पहले से थी.

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *