गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 02:31:32 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एस.के. फाइनेंस लिमिटेड ने पूरे किये 30 वर्ष
S.K. Finance Limited completes 30 years

एस.के. फाइनेंस लिमिटेड ने पूरे किये 30 वर्ष

Jaipur. वर्ष 1994 में स्थापित एक नॉन डिपोसिट टेकिंग गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) एस.के. फाइनेंस लिमिटेड ने अपने 30 वर्ष पूरे किये। कंपनी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को फाइनेंस उपलब्ध कराने के साथ वाहन खरीद के लिए भी फाइनेंस की सुविधा प्रदान करती है। कंपनी की उपस्थिति राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। इन राज्यों में कंपनी की 579 से अधिक शाखाएँ हैं और 11,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस शुभ अवसर पर बोलते हुए एस.के. फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ राजेंद्र कुमार सेतिया ने कहा, ‘‘30 वर्षों से एस.के. फाइनेंस ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों को सशक्त बना रहा है। हम मेहनती लोगों और छोटे व्यवसायों को किफायती वित्तीय सुविधा और मार्गदर्शन देते हैं। अब जब हम इस सफलता की सीढ़ी पे अग्रसर हैं, हम हमारे सभी साथियों, ग्राहकों एवं पार्टनर्स को एक बार फिर से आश्वस्त करते हैं कि एस.के. फाइनेंस सदैव स्केलेबल ग्रोथ, आपकी ज़रूरत के हिसाब से वित्तीय समस्या का समाधान, समाज में आर्थिक असमानता को दूर करने एवं ईएसजी (ESG) जैसे महत्वपूर्ण विषयों को हमेशा सर्वोपरि रखेगी l मैं उन सभी लोगो का आभारी हूं जिन्होंने हम पर भरोसा दिखाया।”

कंपनी व्यक्तियों, व्यवसायों और उद्यमों की वित्तीय एवं विशिष्ट आवश्यकताओं को विश्वास और टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरा करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स एवम सेवाएं प्रदान करती है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *