सोमवार, मार्च 23 2026 | 09:27:19 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / सावन है शिव पूजन का त्योहार, इसलिए भोले को पसंद है ये महीना

सावन है शिव पूजन का त्योहार, इसलिए भोले को पसंद है ये महीना

जयपुर. इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। सावन का महीना इस साल बड़े शुभ संयोग के साथ शुरू होगा। 28 जुलाई को शुरू होने वाला सावन माह 26 अगस्त रक्षाबंधन पर खत्म होगा। इस साल का महीना सावन 28 या 29 दिन की बजाय पूरे 30 दिन का रहेगा। पूरे देश में सावन के महीने को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। सावन भगवान शिव की पूजा करने का सबसे उत्तम महीना होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने का इतना महत्व क्यों है और भगवान शिव को यह महीना क्यों प्रिय है। श्रावण मास हिंदी कैलेंडर में पांचवें स्थान पर आता हैं और इस ऋतु में वर्षा का प्रारंभ होता हैं। शिव जो को श्रावण का देवता कहा जाता हैं उन्हें इस माह में भिन्न.भिन्न तरीकों से पूजा जाता हैं। पूरे माह धार्मिक उत्सव होते हैं और विशेष तौर पर सावन सोमवार को पूजा जाता हैं। भारत देश में पूरे उत्साह के साथ सावन महोत्सव मनाया जाता हैं।
क्या है मान्यता- कहा जाता हैं सावन भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता हैं। इसके पीछे की मान्यता है कि दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन जीया। उसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे सावन महीने में कठोरतप किया जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की। अपनी भार्या से पुन मिलाप के कारण भगवान शिव को श्रावण का यह महीना अत्यंत प्रिय हैं।

Check Also

मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ प्रोजेक्ट की घोषणा की, ₹15 करोड़ का दान भी दिया

₹50 करोड़ की लागत से बनेगा सेवा सदन, अगले तीन वर्षों में पूरा होने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *