शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 02:04:03 AM
Breaking News
Home / बाजार / शॉर्ट वीडियो ऐप वीमेट कोरोना संबंधी जानकारी
short-video-app-vimet-corona-information

शॉर्ट वीडियो ऐप वीमेट कोरोना संबंधी जानकारी

नई दिल्ली। ट्रैंडिंग शॉर्ट वीडियो ऐप वीमेट ने कोविड-19 यानी कोरोनावायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए अनेक उपाय किए हैं। इसी कड़ी में ऐप ने अब विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मों पर इस बारे में प्रचारित भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ  मोर्चो खोला है। वीमेट जो की दुनियाभर में 10 सर्वाधिक डाउनलोड होने वाली सोशल मीडिया ऐप में शामिल है।

एनीमेटेड तरीके से उपयोगी जानकारी उपलब्‍ध

वीमेट ने एक आधिकारिक प्रोफाइल लॉन्‍च किया है। जिसके माध्‍यम से आम जनता को कोरोना संबंधी ऐसी उपयोगी सूचनाएं उपलब्‍ध करायी जाती हैं। जिनकी पुष्टि विश्‍व स्‍वस्‍थ्‍य संगठन डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई है। ऐप ने अपने यूजर्स के लिए बेहतर संचार की जरूरत को महसूस किया है और अपनी इस प्रोफाइल के जरिए एनीमेटेड तरीके से उपयोगी जानकारी उपलब्‍ध करायी है। ऐप ने हाल में वीमेट कोरोना गीत भी जारी (Vimet Corona song also released) किया है जो इस महामारी के बारे में लोगों को सही जानकारी देने वाला है। इसके जरिए लोगों से हाथ न मिलानेए अभिवादन करने के लिए नमस्‍ते करने और मास्‍क का इस्‍तेमाल करने को कहा जा रहा है।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *