सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 02:35:11 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / ऑटो एक्सपो 2020 में स्कोडा ने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पेश की कई गाड़ियां

ऑटो एक्सपो 2020 में स्कोडा ने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पेश की कई गाड़ियां

नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो की अगुवाई में वॉक्सवैगन ग्रुप के ‘इंडिया 2.0’ प्रोजेक्ट के तहत मध्यम आकार की एसयूवी कॉन्सेप्ट स्टडी डिजाइन तैयार की गई है एवं इसे विकसित किया गया है, जो एमक्यूबी एओ इन प्लेटफॉर्म पर आधारित है। चेक रिपब्लिक की इस प्रतिष्ठित कंपनी ने इस अवसर पर अपने फ्लैगशिप एसयूवी कोडीएक 2.0 टीएसआई नई करॉक 1.5 टीएसआई, लॉरिन और क्लेमेंट के साथ-साथ नए सिरे से सुसज्जित सुपर्ब के स्पोर्टी वेरिएंट, बेहद दमदार ऑक्टाविया आरएस 245, तथा मोंटे कार्लो एवं रैपिड 1.0 टीएसआई के मैट कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित किया।

स्कोडा ऑटो की 125वीं वर्षगांठ

इस अवसर पर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर जैकहॉलिस ने कहा कि स्कोडा ऑटो परिवार के लिए यह साल बेहद खास है, क्योंकि इस बार हम अपनी 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर स्कोडा ऑटो ने 1948 सुपर्ब ओएचवी को भी प्रस्तुत किया। विजन इन कंपनी के अत्यंत समृद्ध इतिहास और विरासत से प्रेरित है जो खूबसूरती और कार्यक्षमता के बीच के अंतर को मिटा देता है।

वर्ष 2021 में होगी लॉन्च

इस वाहन को भारतीय उपमहाद्वीप की जरूरतों एवं उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए तैयार किया गया है, तथा यह चेक बोहेमियन ग्लास वर्क के साथ-साथ भारत की पारंपरिक कलमकारी कला के परस्पर सम्मिलन को प्रस्तुत करता है। वर्ष 2021 में लॉन्च होने वाली मध्यम आकार की यह एसयूवी संभावित खरीदारों की सबसे पहली पसंद होगी तथा अपने सेगमेंट में यह बाजार में पर्याप्त हिस्सेदारी हासिल करने में सक्षम होगी। हम भारत में ब्रांड को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Check Also

MINI Convertible

नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, दिसंबर 2025 में भारत में होगी लॉन्च

Gurugram. MINI इंडिया ने आज से नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *