गुरुवार, मार्च 19 2026 | 05:10:15 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / फोर्ड एन्डीवर का स्पोर्ट एडिशन 35.10 लाख में
Sport edition of Ford Endeavor for 35.10 Lakh

फोर्ड एन्डीवर का स्पोर्ट एडिशन 35.10 लाख में

नई दिल्ली। बोल्ड, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फोर्ड एन्डीवर का स्पेशल एडिशन (Sport edition of Ford Endeavor) अब किसी भी मार्ग पर जाने के लिए तैयार है। यह स्पेशल एडिशन भारत में 35.10 लाख रुपए में मिलेगा। इसके एक्सटीरियर में अनेक आकर्षक बदलाव किए गए हैं। फोर्ड एन्डीवर स्पोर्ट फोर्ड एन्डीवर (Ford Endeavor Sport edition) वाहन की शृंखला में नया टॉप ट्रिम वैरिएंट होगा, जो केवल ऑल व्हील ड्राइव या 4बाय4 ड्राइवलाइन के साथ मिलेगा।

Ford Endeavor Sport edition  इंजन

फोर्ड इंडिया (Ford India) में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग (सेल्स व सर्विस) विनय रैना ने कहा कि स्पेशल ब्लैक एडिशन स्मोक्ड हेड लैंप फोर्ड एन्डीवर स्पोर्ट को और आकर्षक बनाते है। हाल ही में फोर्ड ने नए 2.0 लीटर ईको ब्लू इंजन एवं दुनिया के पहले 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2020 एन्डीवर प्रस्तुत की। एन्डीवर स्पोर्ट (Ford Endeavor Sport edition) में भारत स्टेज 6 का अनुपालन करने वाला 2.0 लीटर ईको ब्लू डीजल इंजन 170 पीएस की पीक पॉवर एवं 420 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसके बाद भी इसका माइलेज 12.4 किलोमीटर प्रति लीटर है।

फोर्ड इंडिया का फोर्डपास पेश

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *