शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 01:49:02 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / आंखों में भी होता है सनबर्न

आंखों में भी होता है सनबर्न

जयपुर. इस मौसम में अत्यधिक तापमान के साथ सूर्य की यूवी किरणें आपकी आंखों पर बहुत दबाव डाल सकती हैं। एल्कॉन इंडिया के डॉ. श्रीधर प्रसाद बताते हैं कि इन गर्मियों में आंखों को बचाना बहुत जरूरी है। फोटोकेरेटाईटिस के जोखिम के अलावा पराबैंगनी किरणों में ज्यादा समय तक रहने से आंखों में मोतियाबिंद होने का खतरा भी हो सकता है। यूवी किरणों से आंखों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कुछ साधन मौजूद हैं लेकिन उन सबमें सनग्लास और कॉन्टैक्ट लेंस सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सनग्लास जितना ज्यादा बड़ा होगा उतनी ही ज्यादा सुरक्षा वह प्रदान करेगा। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका ग्लास आंखों के चारों ओर पूरी त्वचा को ढंक ले जिससे समयपूर्व उम्र बढऩे के संकेतों या कैंसर जैसी समस्याओं से आप सुरक्षित रहें। यूवी किरणों से सुरक्षा बच्चों के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी व्यस्कों के लिए।

 

Check Also

आईआईटी मंडी में  एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 का आयोजन, भूस्खलन जोखिम आकलन और रोकथाम पर जुटे वैश्विक विशेषज्ञ

भारत में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम मंडी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *