शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 01:08:18 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / टाइगर की बागी-3 की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरूआत

टाइगर की बागी-3 की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरूआत

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म बागी 3 शुक्रवार को रिलीज हो गई। जबरदस्त एक्शन और जांबाजी वाले स्टंट से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है। ‘बागी 3’ को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी और इतना ही एक्साइटमेंट बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। टाइगर की फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है।

पहले दिन इतने करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग

पहले दिन कलेक्शन के आंकड़े बता रहे हैं कि इसे लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को बहुत ज्यादा परफेक्ट करार नहीं दिया लेकिन तब भी टाइगर की फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के पिछले दो पार्ट अच्छे खासे हिट रहे हैं और जहां तक इस फिल्म की बात है तो इसे काफी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की।

Check Also

 रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'

‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *