शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 08:06:55 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / Toyota Fortuner का आ गया लिमिटेड एडिशन

Toyota Fortuner का आ गया लिमिटेड एडिशन

जयपुर। वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फॉर्च्यूनर (Fortuner) का लिमिटेड एडिशन गुरुवार को मार्केट में लॉन्च किया है जिसकी शोरूम में कीमत 33.85 लाख रुपये है. कंपनी ने इस एसयूवी (SUV) के भारतीय बाजार में उतरने का एक दशक हो जाने के उपलक्ष्य में यह एडिशन उतारा है. कपंनी ने एक बयान में कहा कि नया फॉर्च्यूनर (Fortuner) टीआरडी ‘सेलीब्रेटरी एडिशन’ को टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट ने डिजायन एवं तैयार किया है. यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी.

Toyota Fortuner का SUV सेगमेंट में दबदबा

कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एन. राजा ने इस बारे में कहा कि 2009 में पहली बार बाजार में उतारे जाने के बाद से ही फॉर्च्यूनर (Fortuner) का एसयूवी (SUV) क्षेत्र में दबदबा रहा है. यह देशभर में लोगों की पसंदीदा एसयूवी (SUV) बनकर उभरी है. राजा ने कहा, ‘‘औसत प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि को देखते हुए यह क्षेत्र कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है और टोयोटा के वाहनों में फॉर्च्यूनर (Fortuner) को कस्टमर्स का प्यार मिला है.’’ राजा ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि नई फॉर्च्यूनर टीआरडी कस्टमर्स के लिए एस्पिरेशनल साबित होगी जो कि और भी कस्टमर्स को आकर्षित करेगी.

टोयोटा फॉर्च्यूनर TRD के फीचर्स

इस लिमिटेड एडिशन में नया फ्रंट बंपर, रियर बंपर स्पॉयलर, डुअल टोन रूफ, स्पोर्टी ब्लैक एवं मरून लेदर सीट तथा चारकोल ब्लैक एलॉय व्हील्स समेत अन्य फीचर होंगे. इसमें 2.8 लीटर डीजल इंजन होगा. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी ने कहा कि पहली बार बाजार में उतारे जाने के बाद से फॉर्च्यूनर की करीब 1.60 लाख यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. एसयूवी श्रेणी में इसकी करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी है.

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *