बुधवार, अक्तूबर 28 2026 | 10:08:24 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / वोग आईवियर ने ब्रांड एंबेसडर तापसी पन्नू के साथ ‘कीप प्लेइंग’ कैंपेन किया शुरू
Vogue Eyewear launches 'Keep Playing' campaign with brand ambassador Taapsee Pannu

वोग आईवियर ने ब्रांड एंबेसडर तापसी पन्नू के साथ ‘कीप प्लेइंग’ कैंपेन किया शुरू

नया कैंपेन मनोरंजन,वाइब्रेंट, और उत्साहपूर्ण है, जो लोगों को उनकी प्लेफुल साइड अनुभव करने के लिए करता है प्रोत्साहित

Jaipur. अपने वर्सटाइल और फैशनेबल आईवियर के लिए प्रसिद्ध वोग आईवियर ने प्रतिभाशाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्रांड एंबेसडर, तापसी पन्नू के साथ अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। ये कैंपेन हर किसी को जीवन के हर पल को चंचल भाव से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

ऐसी दुनिया में जो लगातार हमारे सामने गतिशील परिस्थितियां प्रस्तुत करती है, वोग आईवियर का मानना है कि जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण ही वास्तव में मायने रखता है और फर्क पैदा करता है। यह कैंपेन जिसका नाम ‘कीप प्लेइंग’ है, उपभोक्ताओं को आमंत्रित करता है कि वे अपनी जीवन के सभी रंगबिरंगे पहलुओं को जोड़ते हुए अपनी लाइट, ब्राइट और जॉयफुल पहलू को बहार लाएं।

इस कैंपेन को लेकर तापसी पन्नू ने कहा, “मैं वोग आईवियर के साथ अपनी पार्टनरशिप और एक अन्य कैंपेन का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। ‘कीप प्लेइंग’ का मुख्य संदेश मेरे साथ गहराई से जुड़ा हुआ है क्योंकि यह हर किसी को खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने और हर पल को मनोरंजन और चंचलता से भरते हुए पूरी तरह से जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

‘प्लेइंग’ की अवधारणा को कैंपेन में रोजमर्रा के परिदृश्यों के रूप में सामने लाया गया है और इसका उद्देश्य दैनिक परिस्थितियों में हमारे जीवन को समृद्ध बनाने वाले पलों को उजागर करना है। जैसे कि दिन में सपने देखना, फैशन के साथ खेलना, अपनी धुन पर नाचना या अप्रत्याशित चुनना, जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं।

ब्रांड ग्रुप हेड-लक्जरी, प्रीमियम और फास्ट फैशन, गुंजन सहगल ने कहा, “वोग आईवियर ने लगातार आत्म-अभिव्यक्ति को रेखांकित करने और उसका जश्न मनाना जारी रखा है। डायनामिक तापसी पन्नू के साथ हमारा कैंपेन आत्म-अभिव्यक्ति के सार को पूरी तरह से समाहित करता है, जो अपनी बेहिचक स्वतंत्र भावना के लिए जानी जाती है और वह इस कैंपेन के माध्यम से लोगों को फैशनेबल और बोझ रहित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।”

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *