शनिवार, मार्च 21 2026 | 05:02:48 AM
Breaking News
Home / बाजार / क्या 35,000 रुपये पर पहुंचेगा सोना

क्या 35,000 रुपये पर पहुंचेगा सोना

नई दिल्ली.  घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में यह तेजी आगे भी जारी रहने का अनुमान है। केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया के मुताबिक एमसीएक्स पर सोने का भाव अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 35,000 रुपये प्रति ग्राम के स्तर को छू सकता है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव 68  रुपये की तेजी के साथ 33517 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक एमसीएक्स सोने में 33,000 के आसपास सोने में खरीदारी करनी चाहिए। एक से डेढ़  महीने में सोने का भाव 35,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छू सकता है। एंजेल कमोडिटी के चीफ एनालिस्ट नॉन एग्री कमोडिटीज एवं करेंसीज प्रथमेश माल्या के मुताबिक अमेरिका और चीन के  बीच ट्रेड वॉर को लेकर किसी तरह का स्पष्ट समझौता न होने से सोने की सुरक्षित निवेश मांग बढ़ी है। इस साल सोने का भाव करीब 8 फीसदी चढ़ा है। इस साल रुपया करीब 2.7 फीसदी लुढ़का है।  इससे घरेलू बाजार में सोने में मजबूती आई है। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नेशनल सेक्रेटरी सुरेन्द्र मेहता का कहना है कि इस साल शादियों का मुहुर्त पिछले साल से ज्यादा  दिन तक रहेगा। इस वजह से सोने की हाजिर मांग बढ़ने का अनुमान है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि घरेलू हाजिर बाजार में सोने का भाव काफी ऊंचाई पर पहुंचने से फिलहाल मांग में कमी  आई है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था।

 

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *