सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 09:09:26 PM
Breaking News
Home / रीजनल / जेजेएस का 16वां संस्करण 20 से, कमेटी के सदस्यों ने तैयारियों का लिया जाएजा

जेजेएस का 16वां संस्करण 20 से, कमेटी के सदस्यों ने तैयारियों का लिया जाएजा

जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में ‘जयपुर ज्वेलरी शो‘ (जेजेएस) की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इन तैयारियों का मौका-मुआयना करने जेजेएस ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने जेईसीसी में विजिट किया। कमिटी के सदस्यों ने जेजेएस के एग्जीबिटर्स और विजिटर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को यह जानकारी जेजेएस चेयरमैन, विमल चन्द सुराणा ने दी।

800 से अधिक बूथ लगाए जाऐंगे

सुराणा ने आगे बताया कि मात्र 67 स्टॉल्स के साथ 2003 में शुरू हुआ जेजेएस वर्तमान में जैम्स एवं ज्वैलरी क्षेत्र में देश का नंबर वन बी2बी एवं बी2सी शो बन चुका है। जेजेएस में इस वर्ष 800 से अधिक बूथ लगाए जाऐंगे। इसमें से 188 बूथ्स जेमस्टोन्स की होंगी जबकि 535 बूथ्स पर ज्वैलरी प्रदर्शित की जाएंगी। अलाईड मशीनरी, कास्ट्यूम ज्वैलरी एवं आर्टिफैक्टस की 62 बूथ्स होंगी।

3 बैस्ट बूथ को ट्राॅफी दी जाएगी

जेजेएस सचिव राजीव जैन के अनुसार इस वर्ष ज्वैलरी सैक्शन में 72 प्रतिशत से अधिक डिजाइनर बूथ हैं, जो जेजेएस का न केवल खूबसूरत बनाएगी…वरन् विजिटर्स को नयेपन का अहसास होगा। जबकि रिपीट एक्जीबिटर्स की संख्या लगभग 80 प्रतिशत है जो जेजेएस के प्रति विश्वास को दर्शाता है। इस वर्ष भी 3 बैस्ट बूथ को ट्राॅफी दी जाएगी। शो की डिजायनर्स बूथ बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। जैन ने आगे बताया कि इस वर्ष विजिटर्स को शो के कोरिडोर चौडे़ दिखेगे और एक बड़ा बदलाव रिसेप्शन एरिया एवं जेईसीसी के दोनो हॉल्स ‘ए‘ एवं ‘बी‘ को जोडने वाली ‘टनल’ में देखने को मिलेगा, जो न केवल आकर्षक होगी वरन् काफी सुविधाजनक होगी।

Check Also

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट किया अगर आतंकी हमले नहीं रुके, तो घर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *