मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 11:04:58 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 251 रु. में मोबाइल देने वाला गिरफ्तार

251 रु. में मोबाइल देने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। 251 रुपए में फ्रीडम मोबाइल बेचने वाली रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहित गोयल के कुछ साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पिछले साल कंपनी के विवादों का मुद्दा संसद में उठने पर पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की थी। इसके बाद रिंगिंग बेल्स के खिलाफ पोंजी स्कैम और धोखाधड़ी की शिकायतें आईं।
गाजियाबाद के एक डीलर की शिकायत पर पुलिस ने मोहित गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 24 फरवरी, 2017 को गोयल की गिरफ्तारी हुई थी। मोहित पर आरोप है कि उन्होंने दुनिया के सबसे सस्ते फोन की आड़ में लाखों लोगों से ठगी की है। पिछले साल उन्हें गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया था जिस दौरान पूछताछ में उन्होंने बताया था कि उन्हें सस्ता फोन बनाने की प्रेरणा मेड से मिली जिसने कॉल करने के लिए उधार में फोन मांगा था। डीलर ने शिकायत में बताया था कि रिंगिंग बेल्स ने नवंबर, 2015 में फ्रीडम 251 के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उन्हें अप्रोच किया। इसके बाद कई मौकों पर कंपनी को 30 लाख रु. दिए, पर सिर्फ 13 लाख का ही माल मिला। बकाया रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *