बुधवार, मई 13 2026 | 08:16:30 AM
Breaking News
Home / रीजनल / अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेंगे 5 नवीन छात्रावास
Bharatpur Additional Superintendent of Police ADF office will now be shifted to Bayana

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेंगे 5 नवीन छात्रावास

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 5 नवीन छात्रावास खोलने की मंजूरी दी है। इससे दौसा, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं टोंक में छात्रावास खोले जाएंगे। इनमें दौसा के बहरावण्डा में सावित्री बाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, बीकानेर के दामोलाई, जोधपुर के औसिया, जैसलमेर के फलसुण्ड, टोंक के उनियारा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खुलेंगे।

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के 5 पदों के सृजन को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने सभी छात्रावासों के संचालन के लिए छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के 5 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। प्रत्येक छात्रावास में 50 विद्यार्थियों की आवास क्षमता होगी। श्री गहलोत की स्वीकृति से अनुसूचित जाति के विद्यार्थी सुगमता से शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *