शुक्रवार, नवंबर 13 2026 | 07:54:34 AM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश में खोले जाएंगे 70 उप-स्वास्थ्य केन्द्र
Chief Minister approves – Committee will be formed to provide better facilities to Home Guard volunteers Contract period of Home Guard volunteers is 15 years

प्रदेश में खोले जाएंगे 70 उप-स्वास्थ्य केन्द्र

जयपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 70 नवीन उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनके संचालन के लिए प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया जाएगा।

इनमें सीकर में 11, नागौर में 9, अलवर एवं करौली में 6-6, सवाई माधोपुर में पांच, भीलवाड़ा एवं टोंक में चार-चार, जयपुर, चूरू एवं राजसमन्द में तीन-तीन, चित्तौड़गढ़, दौसा, जालोर, झुंझुनूं, कोटा एवं उदयपुर में दो-दो तथा अजमेर, बारां, भरतपुर एवं पाली में एक-एक उप-स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में चरणबद्ध रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए घोषणा की गई थी।

Check Also

Nita Ambani performed the groundbreaking ceremony of 'Nita Mukesh Ambani Anant Ashray', which will provide homes to over 5,000 needy people.

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *