बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:23:56 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / 9 महीने बाद अर्जुन कपूर ने उतारी अपनी कैप, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट

9 महीने बाद अर्जुन कपूर ने उतारी अपनी कैप, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से हर जगह कैप (टोपी) पहने नजर आ रहे थे और इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए। अब अर्जुन ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि अब वो अपने कैप को उतार रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वो पिछले इतने समय से क्यों कैप पहन रहे थे।
अर्जुन ने बताया कि उन्होंने 16 नवंबर 2018 को अपनी फिल्म पानीपत के लिए बाल मुंडवाए थे और अब फिल्म पूरी हो चुकी है और करीब 9 महीने बाद वो अपनी कैप उतार रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि इस दौरान उन्होंने बहुत सारी कैप्स इकट्ठी की थीं और अब उन्हें इन सबसे अलग होना पड़ेगा। हमने लंबे समय तक फिल्म के अपने लुक को छुपाए रखा लेकिन अब मेरे बाल आ गए हैं तो अब इनके साथ घूमने का समय आ गया है। हालांकि इस वीडियो में भी अर्जुन कैप पहने नजर आए।

अर्जुन के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘फाइनली’ तो वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने कमेंट किया, ‘हाहाहाहा.. हैट्स ऑफ’। इसके बाद अर्जुन ने एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कैप उतारते नजर आ रहे हैं और इसके बाद वो अपने बालों के साथ खेलते भी दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने लिखा, ‘9 महीने बाद… बाल बाल बच गए’।

लुक छिपाते दिखे थे अर्जुन
बता दें कि अर्जुन कपूर ने जब हेयर कट करवाया था तब वो मास्‍क से अपने चेहरे को कवर करते भी नजर आए थे। अर्जुन ने चेहरे पर मास्क पहना था, कैप पहनी थी, हुड पहना हुआ था और शेड्स भी लगाए थे। वो इतने लंबे समय तक अपने लुक को छिपाए रखने में कामयाब हुए। इस फिल्म में अर्जुन के साथ एक्टर संजय दत्त, कृति सेनन, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल जैसे एक्टर नजर आएंगे।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *