बुधवार, नवंबर 11 2026 | 10:36:29 PM
Breaking News
Home / राजकाज / राज्य के कनिष्ठ अभियंता रहेंगे सामुहिक अवकाश पर

राज्य के कनिष्ठ अभियंता रहेंगे सामुहिक अवकाश पर


वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर है हड़ताल पर
रोहित शर्मा. अलवर. राज्य इंजीनियर्स एकता मंच की ओर से कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल अभी भी जारी है। इसको लेकर कर्मचारियों ने तय किया है कि अब सभी सामुहिक अवकाश पर रहेेंगे। गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, जल ग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग, कृषि विभाग, भू विज्ञान विभाग एवं जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन सहित सभी विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर सरकार को ज्ञापन भी दिया गया परंतु अभी तक मंच को सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। मंच ने अब सामुहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *