शनिवार, सितंबर 26 2026 | 11:39:05 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / इंडियन मोटरसाइकिल ने गोल्डन क्वाड्रिलेटरल राइड को किया रवाना

इंडियन मोटरसाइकिल ने गोल्डन क्वाड्रिलेटरल राइड को किया रवाना


नई दिल्ली. अमेरिका की मोटरसाइकिल कंपनी ने व्हील्स ऑफ चेंज पहल के तहत गोल्डन क्वाड्रिलेटरल जीक्यू राइड को रवाना किया। यह पहल बालिकाओं की शिक्षा पर केन्द्रित है। इंडियन मोटरसाकिल के ग्राहक देश के 15 शहरों का दौरा करेंगे और बालिकाओं की शिक्षा हेतु धन एकत्रित करेंगे तथा साथ ही कई स्कूलों में एजुकेशनल किट भी बांटेंगे। जीक्यू राइड को इंडियन मोटरसाइकिल दिल्ली से रवाना किया गया और इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा। पोलारिस इंडिया प्रा. लि. के कंट्री हैड और मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज दूबे ने सशक्तिकरण की इस पहल पर कहा इंडियन मोटरसाइकिल में हम बदलाव के लिए कुछ करना चाहते है और बालिकाओं को शिक्षित बनाने के इस नेक कार्य हेतु सहयोग देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पिछले साल आयोजित की गई राइड बहुत कामयाब रही और हम भारत के स्कूलों में योगदान करने में सक्षम हुए। इस वर्ष जीक्यू राइड के जरिए हमारा लक्ष्य 15 शहरों में पहुंचने का है।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *