बुधवार, फ़रवरी 11 2026 | 05:48:57 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / फोर्ड ने 10.49 लाख का एकोस्पोर्ट एसई लॉन्च किया
Ford Launches 10.49 Lakh Acosport SE

फोर्ड ने 10.49 लाख का एकोस्पोर्ट एसई लॉन्च किया

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया (Vehicle manufacturer Ford India) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट (Compact SUV new EcoSport) का नया वैरिएंट लॉन्च किया। इस नए वैरिएंट को इकोस्पोर्ट एसई (Compact SUV new EcoSport SE) नाम दिया गया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश:10.49 लाख रुपए और 10.99 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने कहा कि इसका डिजाइन कार के वैश्विक मॉडल यानी अमेरिकी और यूरोपीय बाजार की तरह होगा और अब कार के पिछले दरवाजे पर आपको अलग से लगा पहिया नहीं मिलेगा।

‘फोर्डपासटीएम’ की पेशकश करने वाली एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी

कंपनी ने कहा, ‘फोर्ड इकोस्पोर्ट (Compact SUV new EcoSport SE) अपने संपूर्ण लाइनअप में वैश्विक रूप से प्रसिद्ध मोबिलिटी और कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस ‘फोर्डपासटीएम’ की पेशकश करने वाली एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी (Compact SUV new EcoSport) है।’ इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का तीन सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन दिया है, जो कि 122 पीएस की पावर और 149 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का चार सिलेंडर युक्त इंजन दिया है।

फोर्ड का वार्षिक सड़क सुरक्षा सर्वे जारी

Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *