बुधवार, मई 13 2026 | 10:19:10 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सामने आईं सैफ अली खान के आलीशान पटौदी पैलेस की तस्वीरें

सामने आईं सैफ अली खान के आलीशान पटौदी पैलेस की तस्वीरें


नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मों से लेकर वेबसीरीज तक में काम कर रहे हैं और अभी उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो जल्द ही फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की शूटिंग भी शुरू करेंगे। लेकिन लगता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सैफ अपने खाली समय को थोड़ा एन्जॉय करना चाहते हैं। दरअसल सैफ की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो अपने गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में नजर आ रहे हैं, इसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। ये तस्वीरें पटौदी महल के अंदर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अपने महल में अलग अलग जगह पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनका यह महल कितना आलीशान है। इसके साथ ही सैफ की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिनमें वो अपने इलाके के आम लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। बताया जाता है कि कई फिल्में सैफ के इस महल में शूट की गई हैं। मालूम हो कि सैफ क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। सैफ के पिता को टाइगर पटौदी के नाम से भी जाना जाता था और वह 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब थे।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *