गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:14:20 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एंजेल ब्रोकिंग का 25 साल का सफर पूरा

एंजेल ब्रोकिंग का 25 साल का सफर पूरा

मुंबई। फिनटेक प्लेटफॉर्म एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड इस महीने सफलता के 25 साल पूरे होने का जश्न खुद की रीब्रांडिंग के साथ मना रहा है और अब यह वन-स्टॉप फाइनेंशियल सर्विसेस ब्रांड एंजेल वन हो गया है। एंजेल ने ढाई दशक में आईपीओ लाने, स्टॉक ब्रोकिंग इंडस्ट्री के डिजिटाइजेशन को आकार देने के साथ ही एक पारंपरिक ब्रोकर के फिनटेक डवलपमेंट के तौर पर विकसित होने की उपलब्धियां हासिल की हैं। अपने बिल्कुल नए अवतार में कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ प्लेटफॉर्म बनाने और विकास के कई और सफल वर्षों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। पहली बार निवेशकों, खास तौर पर मिलेनियल्स, को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन को आगे बढ़ाने वाली कंपनी ने प्रत्येक भारतीय के लिए टेक्नोलॉजी-बेस्ड सेवाओं और फाइनेंशियल सर्विसेस को टियर-2, टियर-3 और अन्य छोटे शहरों तक लोकतांत्रिक रूप से बढ़ाया।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *