मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 01:54:29 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 7.62mm की अल्ट्रा-मॉडर्न बुलेट्स का इस्तेमाल, निशाने पर था जुहू स्थित घर

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 7.62mm की अल्ट्रा-मॉडर्न बुलेट्स का इस्तेमाल, निशाने पर था जुहू स्थित घर

फिल्ममेकर RohitShetty  के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी, 2026 को फायरिंग हुई थी। जिसको लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है। बिश्नोई गैंग की तरफ से हुए इस हमले के बाद से डायरेक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि मुख्य शूटर की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा केस में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

रोहित शेट्टी के घर के आसपास और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि फायरिंग के लिए शूटर ने अल्ट्रा-मॉडर्न कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे 7.62mm की पांच बुलेट चलाई गईं। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह 7.62×51mm या 7.62×39mm वाली बुलेट किससे चलाई गई, क्योंकि ये राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं। ये बुलेटें तेज गति और गहराई तक प्रभाव छोड़ने के लिए जानी जाती हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *