शनिवार, अक्तूबर 31 2026 | 03:34:10 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एशियन ग्रैनिटो का राइट इश्यू 23 को

एशियन ग्रैनिटो का राइट इश्यू 23 को

अहमदाबाद. भारत के अग्रणी टाइल्स ब्रांड में से एक एशियन ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीआइएल) 23 सितंबर, 2021 को अपना राइट्स इश्यू खोलने वाली है। इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग कुछ निश्चित बकाया उधारी के भुगतान/पूर्व भुगतान के लिए, कंपनी की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। राइट्स इश्यू प्रति शेयर 100 रुपए की किमत पर पेश किया गया है जो 3 सितम्बर को 166 रुपए प्रति शेयर की किमत से 40 प्रतिशत कम है। राइट्स इश्यू 7 अक्टूबर, 2021 को बंद होगा। एशियन ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि कंपनी ने हाल के दिनों में कर्ज को कम करने, टाइल्स और निर्माण सामग्री के मुख्य व्यवसाय को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

Check Also

Jio is providing unmatched 5G connectivity at SMS Stadium during the current cricket season

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

देश के सबसे बड़े IPO में आवेदनों की झड़ी, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, रिलायंस के कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *