रविवार, सितंबर 13 2026 | 05:27:15 AM
Breaking News
Home / बाजार / एसबीआई का तिमाही मुनाफा घटा

एसबीआई का तिमाही मुनाफा घटा

नई दिल्ली| सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा 7 फीसदी कम होकर 6,068 करोड़ रुपये रह गया है। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 6,504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी एकल आधार पर आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 77,347.17 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात पिछले वर्ष के 5.32 फीसदी से सुधरकर इस तिमाही में 3.91 फीसदी हो गया। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी पिछले वर्ष की जून तिमाही के 1.7 फीसदी से घटकर जून 2022 में 1.02 फीसदी हो गया।

Check Also

Skyways IPO

स्काईवेज आईपीओ : ईओडब्ल्यू की जांच और एईओ सर्टिफिकेट रद्द होने जैसे बड़े जोखिम

नई दिल्ली। अगले हफ्ते इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने जा रही स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *