बुधवार, मई 13 2026 | 10:53:10 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मोटोरोला एज 30 फ्यूजन किया लॉन्च

मोटोरोला एज 30 फ्यूजन किया लॉन्च

नई दिल्ली| मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, की कीमत मात्र रु. 59,999/- होगी, इसके साथ ही 22 सितंबर, 2022 से एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ केवल 54,999/- में केवल लिमिटेड पीरियड के लिए ही उपलब्ध होगी।

मोटोरोला ने भारत में आज अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए अपने दो नए एज डिवाइस: मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा और मोटोरोला एज 30 फ्यूजन को लॉन्च किया। भारत में दो नए एज डिवाइस: मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा और मोटोरोला एज 30 फ्यूजन के लॉन्च के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखता है। यह दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते है, जो कि शानदार डिजाइन और एक्सपीरियंस के साथ हमारे ह्यूमन सेंसेस को  एक अलग ही आनंद प्रदान करेगा।

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा-पूरी तरह से एक प्रीमियम डिवाइस होने के अर्थ को फिर से परिभाषित करता है, जो कि “अल्ट्रा-लेवल” डिवाइस को एक नया ही अर्थ देता है। इस फ्लैगशिप डिवाइस में सबसे अब तक का सबसे एडवांस्ड स्नैपड्रैगन® मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म1, इंडस्ट्री का उच्चतम रिज़ॉल्यूशन कैमरा सेंसर और सबसे तेज़ टर्बोपावरTM चार्जिंग मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन परफॉरमेंस और सुंदरता का एक शानदार जोड़ है जो कि इस शानदार डिवाइस में एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पैक की गई प्रीमियम विशेषताओं को प्रदर्शित करता है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *