बुधवार, मई 13 2026 | 02:10:48 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन

हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन

नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बिजलीचालित वाहन बाजार में भी उतर जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में सात अक्टूबर, 2022 को अपने ‘विडा’ ब्रांड के तहत एक कार्यक्रम की जानकारी दी है।

कंपनी के जयपुर, राजस्थान में होने वाले कार्यक्रम में डीलरों, निवेशकों और वैश्विक वितरकों को आमंत्रित किया गया है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कंपनी अपना पहला ईवी उत्पाद पेश करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल मार्च में कहा था कि उसने अपने इलेक्ट्रिक वाहन सहित पर्यावरण, सामाजिक और संचालन (ईएसजी) समाधानों पर 10,000 से अधिक उद्यमियों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वैश्विक कोष तैयार किया है। हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रांड के तहत उभरते हुए परिवहन समाधान पेश करने की योजना बना रही है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *