गुरुवार, नवंबर 05 2026 | 09:07:28 PM
Breaking News
Home / बाजार / मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने विस्तार में बड़ा माइलस्टोन हासिल किया

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने विस्तार में बड़ा माइलस्टोन हासिल किया

•   डेलास में अपने 300 वें ग्लोबल शोरूम के साथ विश्व की छठी सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर बनी, •   ग्लोबल विस्तार योजनाओं में यूके,बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इजिप्ट, कनाडा, तुर्की और साउथ अफ्रीका में शोरूमों का समावेश •   लगभग 6000 रोजगार सुअवसरों का निर्माण करने की योजना

जयपुर. देश की एक सबसे बड़ी गोल्ड एवं डायमंड रिटेल चैन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds achieves major milestone) यूएस के डेलास, टैक्सास में अपना 300वांशोरूम लांच किया है. फ्रेस्टोन रोड पर स्थित यह यूएस में कंपनी का तीसरा शोरूम है. यह शोरूम 10 देशों में 300 शोरूम के मजबूत रिटेल नेटवर्क के साथ कंपनी को विश्व भर में छठा सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर बनाता है. सुसान फ्लेचर,कोलिंग कंट्री कमिश्नर औरजैफचैनी, मेयर,फ्रिस्को,टैक्सास ने संयुक्त रूप से शामलाल अहमद, मैनेजिंग डायरेक्टर- इंटरनेशनल ऑपरेशंस की उपस्थिति में शोरूम का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, एमपी अहमद, मालाबार ग्रुप के वाइस चेयरमैन, के. पी. अब्दुल सलाम,मैनेजिंग डायरेक्टर – इंडिया ऑपरेशंस ओ. अशर, मैन्युफैक्चरिंग एवं b2b के ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ए.के. निषाद टीम के अन्य सदस्यों, शुभचिंतकों और महानुभावोंकेसाथ वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे.

30 वर्ष में 10 देशों में 300 शोरूम

लांच पर टिप्पणी करते हुए मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद (Chairman of Malabar Group) ने कहा, “यहहमारे लिए अति गर्व का पल है क्योंकिहमडेलासमें इस शोरूम के साथ 300 के मार्क पर पहुंच गए हैं.हमने कोज़कोड़े,केरल मेंएक छोटे से शोरूम के साथ हमारीयात्राशुरू की थी.30 वर्ष से कम समय में 10 देशों में 300 शोरूम के साथ हमने मजबूत रिटेल उपस्थिति दर्ज की है.हमहमारे ग्राहकों, शेयरहोल्डरों,कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डरों का उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं.”

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *