रविवार, सितंबर 27 2026 | 06:56:10 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ऑडिबल की नई हिंदी ओरिजिनल पॉडकास्ट सीरीज़ ‘मार्वल्स‍ वेस्टलैण्डर्स’ में सैफ अली और करीना देंगे आवाज़ 
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan to voice Black Widow in Audible's new Hindi original podcast series Marvel's Wastelanders

ऑडिबल की नई हिंदी ओरिजिनल पॉडकास्ट सीरीज़ ‘मार्वल्स‍ वेस्टलैण्डर्स’ में सैफ अली और करीना देंगे आवाज़ 

मुंबई : मार्वल एंटरटेनमेंट (Marvel Entertainment) और प्रीमियम ऑडियो स्टोरीटेलिंग (Premium Audio Storytelling) की एक अग्रणी क्रिएटर एवं प्रोवाइडर ऑडिबल (Creator and provider Audible) ने हिंदी ऑडीबल ओरिजिनल पॉडकास्ट सीरीज़ मार्वल्स‍ वेस्टलैण्डर्स (Hindi Audible Original Podcast Series Marvel’s Wastelanders) के कलाकारों की घोषणा कर दी है। मार्वल की हिट ऑडियो सीरीज़ मार्वल्स‍ वेस्टलैण्डर्स (Marvel’s Hit Audio Series Marvel’s Wastelanders) पर आधारित फ्रैंचाइज़ी में दुनिया के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा हीरो दिखाए जाएंगे जो एक विनाशकारी भविष्य के बाद के काल्पनिक काल में न्याय और व्यवस्था कायम करने के लिए लड़ते हैं, जहाँ मार्वल के सुपर विलेन्‍स एक दुर्भाग्यशाली घटना के बाद 30 वर्षों से कब्ज़ा जमाए हुए हैं। इस दुर्घटना में लगभग सभी सुपर हीरोज़ की मौत हो गई है।

मशहूर हिंदी ऐक्‍टर्स मार्वल के आइकॉनिक सुपरहीरो की भूमिकाओं में

लोकप्रिय अंग्रेज़ी सीरीज़ पर आधारित, नए हिंदी रूपांतरण में कई मशहूर हिंदी ऐक्‍टर्स मार्वल के आइकॉनिक सुपरहीरो की भूमिकाओं में होंगे। श्रोताओं को इस सीरीज में शानदार ढंग से डिजाइन किया गया ऑडियो
एंटरटेनमेंट मिलेगा। इसे बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक मंत्र मुग्ध ने कलात्‍मक रूप से निर्देशित किया है। ज़बरदस्त लड़ाईयाँ, मज़बूत दोस्‍ती और अद्भुत कहानियां- इस सीरीज़ में यह सब कुछ है।

अद्भुत, प्रेरक और बेहतरीन कहानियां

कलाकारों की घोषणा किए जाने के मौके पर, शैलेष सवलानी, वीपी और कंट्री जीएम, ऑडिबल डॉट इन ने कहा, “भारत में मार्वल के प्रशंसकों और ऑडिबल के श्रोताओं के लिए अविश्वसनीय मार्वल्स‍ वेस्टलैण्डर्स यूनिवर्स को पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है – हमें पूरा भरोसा है कि यह अद्भुत, प्रेरक और बेहतरीन कहानियां, जिसके लिए भारत के कुछ बहुत ही लोकप्रिय और जाने माने दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज़ दी है, बेहतरीन ऑडियो प्रॉडक्शन के हमारे अपने ब्रांड के साथ देशभर के श्रोताओं को बहुत पसंद आएंगी।”

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *