बुधवार, मई 13 2026 | 04:16:47 AM
Breaking News
Home / बाजार / अदाणी ग्रुप के लिए आई अच्छी खबर, श्रीलंका ने ग्रुप के निवेश को दी मंजूरी
Good news for Adani Group, Sri Lanka approves group's investment

अदाणी ग्रुप के लिए आई अच्छी खबर, श्रीलंका ने ग्रुप के निवेश को दी मंजूरी

Delhi. श्रीलंका के इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड ने भारत के अदाणी ग्रुप (adani group) की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता का होगा।

दो पवन ऊर्जा संयंत्रों की 44.2 करोड़ डॉलर के कुल निवेश

एक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘श्रीलंका निवेश बोर्ड ने मन्नार और पूनरिन में दो पवन ऊर्जा संयंत्रों की 44.2 करोड़ डॉलर के कुल निवेश के साथ स्थापना करने के लिए भारत की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को मंजूरी पत्र जारी किया है।’’ इसमें बताया गया कि इन संयंत्रों को दो साल में शुरू करने की योजना है, इन्हें राष्ट्रीय ग्रिड में 2025 में जोड़ा जाएगा। नई परियोजना रोजगार के 1,500 से 2,000 अवसर पैदा करेगी।

Check Also

ICICI Lombard to acquire Bharti AXA General Insurance

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए ‘बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन’ की सुविधा शुरू की

₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *