सोमवार, सितंबर 28 2026 | 01:14:22 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में विकसित होंगी आधारभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने दी 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति

पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में विकसित होंगी आधारभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने दी 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर। राज्य के 600 नवसृजित पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने सुविधाओं के लिए 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि से पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में उपकरण एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रति उप केन्द्र 50 हजार रुपए उपकरण तथा 50 हजार रुपए फर्नीचर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इससे राज्य में पशु चिकित्सा सेवा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *